हज़रत शाह एहतिरामुद्दीन चिश्ती देहलवी रहमतुल्लाह अलैह

हज़रत शाह एहतिरामुद्दीन चिश्ती देहलवी रहमतुल्लाह अलैह

आप हज़रत शाह अब्दुस सलाम फरीदी रहमतुल्लाह अलैह के बड़े साहबज़ादे के बड़े बेटे हैं, आप की शक्ल बिलकुल हज़रत ख्वाजा शैख़ सलीम चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह से मुशाबाहत यानि मिलती हुई थी, आप भी वालिद माजिद की तरह गोशा नशीनी को पसंद फरमाते थे, और लोगों से बहुत कम मिलते थे, ज़ियादा तर आप रोज़े से रहते थे और बहुत कम खाना खाते थे, आप को सिलसिलए चिश्तिया के बुज़ुरगों से बहुत मुहब्बत थी, अक्सर अपने बुज़ुरगों का उर्स किया करते थे,

वफ़ात

आप रहमतुल्लाह अलैह ने 1315/ हिजरी को वफ़ात पाई।

मज़ार मुबारक

आप रहमतुल्लाह अलैह का मज़ार शरीफ, कनाट प्लेस, नियर लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली, मरीना होटल के सामने दरगाह अब्दुस सलाम से मशहूर है।

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला

रहनुमाए मज़ाराते दिल्ली

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *