हज़रत मौलाना शाह मुहम्मद मूसा देहलवी रहमतुल्लाह अलैह की ज़िन्दगी

तालीमों तरबियत

आप हज़रत मौलाना शाह रफीउद्दीन मुहद्दिसे देहलवी रहमतुल्लाह अलैह! के साहबज़ादे हैं, आप इल्मो फ़ज़्ल ज़ुहदो वरा, तक्वा तदय्युन परहेज़गारी, में बे मिसाल थे, आप ने भी दूसरे उल्माए किराम मसलन हज़रत मौलाना मुनव्वरुद्दीन देहलवी रहमतुल्लाह अलैह, हज़रत अल्लामा व मौलाना शाह अहमद सईद मुजद्दिदी देहलवी रहमतुल्लाह अलैह, हज़रत अल्लामा व मौलाना मुफ़्ती सदरुद्दीन अज़ुर्दाह देहलवी रहमतुल्लाह अलैह, हज़रत मौलाना रशीदुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की तरह मौलाना इस्माईल देहलवी की गुमराही बद अकीदगी और किताब तक्वियतुल ईमान! की गुस्ताखाना इबारात से सख्त नाराज़ थे, और आप ने तक्वियतुल ईमान! का रद्दे बलीग़ फ़रमाया। में

मज़ार शरीफ

आप का मज़ार मुबारक दिल्ली अरबन हॉस्पिटल! के पीछे मेंहदियाँ कब्रिस्तान अपने दीगर रिश्तेदारों के पास में मरजए खलाइक है।

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला

रहनुमाए मज़ाराते दिल्ली

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *