हज़रत सय्यद शाह आलम चिश्ती वज़ीराबादी देहलवी रहमतुल्लाह अलैह

हज़रत सय्यद शाह आलम देहलवी वज़ीराबादी रहमतुल्लाह अलैह

हज़रत सय्यद शाह आलम देहलवी रहमतुल्लाह अलैह, हज़रत सय्यद मखदूम आलम हुसैनी इलाहाबादी रहमतुल्लाह अलैह के साहब ज़ादे हैं, और आप हज़रत मुहम्मद कन्नौजी रहमतुल्लाह अलैह! के मुरीद हैं, जो बहरुल उलूम हज़रत शाह मुहिबुल्लाह इलाहाबादी रहमतुल्लाह अलैह के मुरीद थे, और ये हज़रत ख्वाजा अबू सईद रहमतुल्लाह अलैह के मुरीद थे, हज़रत सय्यद शाह आलम देहलवी रहमतुल्लाह अलैह हज़रत औरंगज़ेब आलमगीर रहमतुल्लाह अलैह के दौरे हुकूमत में दिल्ली तशरीफ़ लाए और वज़ीराबाद में फ़िरोज़ शाह तुगलक के ज़रिए बनवाई हुई ईमारत और मस्जिद में क़याम किया और वहीं इबादतों रियाज़त शुरू की, साथ ही मखलूके खुदा को दीने इस्लाम की तब्लीग रुश्दो हिदायत का पैगाम देने लगे, आप साहिबे करामात बुज़रुग थे।

वफ़ात

हज़रत सय्यद शाह आलम देहलवी रहमतुल्लाह अलैह ने 1134/ हिजरी मुताबिक 1721/ ईसवी को वफ़ात पाई।

मज़ार मुबारक

आप का मज़ार शरीफ फ़िरोज़ शाही मस्जिद वज़ीराबाद बस स्टैंड के सामने मस्जिद के अंदर ही मरजए खलाइक है।

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला

औलियाए दिल्ली की दरगाहें

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *