हज़रत सय्यदना हसन बगदादी रदियल्लाहु अन्हु की ज़िन्दगी

तूरे इरफानो उलू हम्दो हुस्नो बहा
दे अली मूसा हसन अहमद बहा के वास्ते

आप की विलादत

आप की विलादत बा सआदत बगदाद शरीफ में हुई, ।

आप का इस्म शरीफ

आप का नामे नामी इस्मे गिरामी मीर हज़रत मीर सय्यद हसन रदियल्लाहु अन्हु है ।

वालिद माजिद

आप के वालिद माजिद का नाम मुबारक मीर सय्यद मूसा रदियल्लाहु अन्हु है ।

बैअतो खिलाफत

आप ने अपने वालिद मुहतरम हज़रत मीर सय्यद मूसा रदियल्लाहु अन्हु की सुहबत में तालीमों तरबियत हासिल की, और आप ही से बैअतो खिलाफत पाई ।

आप के फ़ज़ाइल

सरदारे औलिया, मशाहीरे अस्र, शैखुल वक़्त, वाक़िफ़े रुमूज़े हक़ाइक़, दानिन दए असरारे हक़ाइक़, हज़रत शैख़ मीर सय्यद हसन कादरी बगदादी रदियल्लाहु अन्हु आप सिलसिलए आलिया क़ादरिया रज़विया के तेईस 23, वे इमाम व शैख़े तरीकत हैं, आप इबादतों रियाज़त में जुमला मुआसिरीन से फाइक थे और ज़िक्रो फ़िक्र में मशहूर थे, उलू हाल और रुमूज़ अहवाल में कमाल रखते थे ।

आप के खुलफ़ा

आप के खुलफ़ा वगैरा की तफ्सील दस्तियाब न हो सकी सिर्फ हज़रत सय्यद अहमद जिलानी रदियल्लाहु अन्हु आप के मशहूर खलीफा का नाम मिलता है ।

तारीखे विसाल व उर्स

आप का विसाल 26, सफरुल मुज़फ्फर 781, हिजरी को बगदाद शरीफ में हुआ ।

मज़ार मुबारक

आप का मज़ार मुबारक बगदाद शरीफ में मरजए खलाइक है ।

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला
  • तज़किराए मशाइखे क़ादिरिया बरकातिया रज़विया

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *