हज़रत काज़िम शत्तारी हरे भरे शाह चिश्ती देहलवी रहमतुल्लाह अलैह

इस्मे गिरमि

आप रहमतुल्लाह अलैह का असल नाम “शैख़ काज़िम शत्तारी” है, लेकिन आप रहमतुल्लाह अलैह हरे भरे शाह! के नाम से ज़ियादा मश्हूरो मारूफ हैं, और आप रहमतुल्लाह अलैह हज़रत शैख़ सूफी सरमद शहीद चिश्ती देहलवी रहमतुल्लाह अलैह के पीरो मुर्शिद हैं, और हज़रत काज़िम शत्तारी हरे भरे शाह देहलवी रहमतुल्लाह अलैह! मुल्के ईरान के शहर सब्ज़ावार, के रहने वाले थे।

इजज़तो खिलाफत

हज़रत काज़िम शत्तारी हरे भरे शाह देहलवी रहमतुल्लाह अलैह! आप के पीरो मुर्शिद का नाम हज़रत शाह मुख़लल्ली रहमतुल्लाह अलैह हैं, आप को सिलसिलए आलिया चिश्तिया निज़ामिया में मुरीद करने की इजाज़तो खिलाफत हासिल थी, हज़रत काज़िम शत्तारी हरे भरे शाह देहलवी रहमतुल्लाह अलैह! बादशाह शाह जहाँ के दौरे हुकूमत में तशरीफ़ लाए,

वफ़ात

आप रहमतुल्लाह अलैह का 19/ 20/ शव्वालुल मुकर्रम को उर्स मनाया जाता है, अफोस की आप की सही तारीखे वफ़ात ना मिल सकी।

मज़ार मुबारक

आप का मज़ार मुक़द्द्स जामा मस्जिद दिल्ली 6/ के पूरब की जानिब दरवाज़ा यानि जामा मस्जिद के गेट “बाबे शाह जहाँ” के सामने ही मरजए खलाइक है, आप का मज़ार मुबारक हरे भरे शाह रहमतुल्लाह अलैह के नाम से मशहूर है।

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला

रहनुमाए मज़ाराते दिल्ली

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *