हज़रत शैख़ अहमद भरतौल बदायूनी रहमतुल्लाह अलैह की ज़िन्दगी

सीरतो ख़ासाइल

साहिबे करामात हज़रत शैख़ अहमद भरतौल बदायूनी रहमतुल्लाह अलैह! अजमेर शरीफ के रहने वाले थे, वहां आप ख्वाजा अहमद के नाम से याद किए जाते थे, उमर के आखरी हिस्से में बदायूं तशरीफ़ लाए, और किले के भाहर भरतौल दरवाज़े के करीब सुकूनत इख़्तियार की थी, इस लिए शैख़ अहमद! भरतौल के नाम से मशहूर थे,
और हज़रत शैख़ ज़ियाउद्दीन रूमी रहमतुल्लाह अलैह के मुरीदो खलीफा थे, और आप को खिलाफत हज़रत सय्यदना शैख़ शहाबुद्दीन उमर सोहरवर्दी रहमतुल्लाह अलैह से हासिल थी, साहिबे हालो काल, ख्वारिको आदात व करामात थे, और आप भी “बदायूं शरीफ के सात अहमद में दाखिल हैं,
सुल्तानुल मशाइख सरकार महबूबे इलाही निज़ामुद्दीन औलिया देहलवी रहमतुल्लाह अलैह! से मन्क़ूल: है ख्वाजा अहमद एक अज़ीम सालेह बुज़रुग थे।

वफ़ात

आप का इन्तिकाल 663/ हिजरी को हुआ।

मज़ार शरीफ

आप का मज़ार मुबारक यूपी के ज़िला बदायूं शरीफ में मरजए खलाइक है।

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला

(1) मरदाने खुदा
(2) तज़किरतुल वासिलीन

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *