हज़रत मौलाना शाह अब्दुल कादिर देहलवी रहमतुल्लाह अलैह की ज़िन्दगी

तालीमों तरबियत

हज़रत मौलाना शाह अब्दुल कादिर देहलवी रहमतुल्लाह अलैह! हज़रत इमाम शाह वलीउल्लाह मुहद्दिसे देहलवी नक्शबंदी मुजद्दिदी रहमतुल्लाह अलैह के तसीरे बेटे हैं, आप की विलादत 1167/ हिजरी में हुई, इब्तिदाई तालीम आप ने वालिद मुकर्रम से हासिल की और बाकी उलूमो फुनून अपने भाई मुजद्दिदे वक़्त सिराजुल हिन्द हज़रत अल्लामा मुफ़्ती शाह अब्दुल अज़ीज़ मुहद्दिसे देहलवी नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैह से हासिल किए, और तमाम उमर इल्मे दीन में गुज़ारी और आमो ख़ास को अपने चश्माए इल्मे फैज़ से सेराब फ़रमाया।

बैअतो खिलाफत

आप आलिमे बा अमल, फकीह, फ़ाज़िल, ज़ाहिद, और निहायत ही ज़ुहदो वरा, तक्वा तदय्युन परहेज़गार थे, आप गोशा नशीनी पसंद करते थे, अक्सर मस्जिद अकबर आबादी के हुजरे में रहते थे, और आप मुरीद हैं हज़रत शाह अब्दुल अद्ल और हज़रत ख्वाजा मुहम्मद नासिर रहमतुल्लाह अलैह के।

वफ़ात

आप की वफ़ात अकबर शाह सानी के दौरे हुकूमत 1230/ हिजरी मुताबिक 1814/ ईसवी तरेसठ साल की उमर में हुई।

मज़ार शरीफ

आप का मज़ार मुबारक दिल्ली अरबन हॉस्पिटल! के पीछे मेंहदियाँ कब्रिस्तान में मरजए खलाइक है।

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला

रहनुमाए मज़ाराते दिल्ली

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *