हज़रत ख्वाजा सदरे जहाँ नक्शबंदी देहलवी रहमतुल्लाह अलैह

हज़रत ख्वाजा सदरे जहाँ नक्शबंदी देहलवी रहमतुल्लाह अलैह


खिलाफ़तो इजाज़त

आप हज़रत शाह आलम रहमतुल्लाह अलैह जिनका मज़ार वज़ीराबाद बस स्टैंड के पास है, हज़रत ख्वाजा सदरे जहाँ नक्शबंदी देहलवी रहमतुल्लाह अलैह आप ही के मुरीदो खलीफा हैं, और आप को सिलसिलए चिश्तिया नक्शबंदिया कादिरिया में मुरीद करने की इजाज़त थी, दिल्ली शरीफ में एक मुद्दत तक आप ने दीने इस्लाम की खिदमत अंजाम दीं, हज़रत ख्वाजा सदरे जहाँ नक्शबंदी देहलवी रहमतुल्लाह अलैह से हज़ारों बन्दगाने खुदा अल्लाह वाले बन गए।

वफ़ात

आप रहमतुल्लाह अलैह ने बादशाह शाह आलम सानी के दौरे हुकूमत में 13/ ज़िल कायदा 1182/ हिजरी में वफ़ात पाई।

मज़ार मुबारक

आप रहमतुल्लाह अलैह का मज़ार शरीफ, दिल्ली 6/ रोशन पूरा, नई सड़क पर मस्जिद के पास ही मरजए खलाइक है,

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला

रहनुमाए मज़ाराते दिल्ली

Share this post

You cannot copy content of this page