हज़रत गुलाम मुहीयुद्दीन चिश्ती देहलवी रहमतुल्लाह अलैह
आप रहमतुल्लाह अलैह इमामुल औलिया शैख़ अब्दुल कादिर जिलानी गौसे आज़म बगदादी रहमतुल्लाह अलैह की औलादे पाक से हैं, हज़रत शाह शरफुद्दीन कादरी रहमतुल्लाह अलैह के साहबज़ादे, और हज़रत मौलाना गुलाम फरीद रहमतुल्लाह अलैह के मुरीदो खिलफा थे, और ये मुरीदो खिलफा थे, मुहिब्बुन नबी हज़रत मौलाना ख्वाजा फखरुद्दीन फखरे जहाँ चिश्ती देहलवी रहमतुल्लाह अलैह के।
हज़रत शाह जलालुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह
आप रहमतुल्लाह अलैह, हज़रत गुलाम मुहीयुद्दीन चिश्ती देहलवी रहमतुल्लाह अलैह के फ़रज़न्द और इन्ही के मुरीदो खलीफा थे, और बड़े साहिबे करामात बुज़रुग थे, हज़रत शाह जलालुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की वफ़ात, 1287/ हिजरी को हुई, और आप का मज़ार मुबारक वालिद माजिद के पास था।
वफ़ात
आप रहमतुल्लाह अलैह ने 1224/ हिजरी में वफ़ात पाई।
मज़ार
आप रहमतुल्लाह अलैह का मज़ार मुबारक, दरगाह हज़रत ख्वाजा बाकी बिल्लाह रहमतुल्लाह अलैह, के इहाते में मुहम्मद ज़करिया रहमतुल्लाह अलैह के मज़ार, से उत्तर की जानिब था, मगर अफ़सोस हमको नहीं मिला।
“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”
रेफरेन्स हवाला
रहनुमाए मज़ाराते दिल्ली

