हज़रत ख्वाजा अज़ीज़ देहलवी रहमतुल्लाह अलैह की ज़िन्दगी

हज़रत ख्वाजा अज़ीज़ देहलवी रहमतुल्लाह अलैह की ज़िन्दगी

हज़रत ख्वाजा अज़ीज़ देहलवी रहमतुल्लाह अलैह

आप रहमतुल्लाह अलैह की वालिदा माजिदा “सेरुल औलिया” के मुसन्निफ़ हज़रत ख्वाजा अमीर खुर्द किरमानी रहमतुल्लाह अलैह की फूफी थीं, आप का बातिन नूर से मामूर और ज़ाहिर खनदा पेशानी और हुसने अख़लाक़ से आरास्ता था, आप कसरत से ज़िक्रे इलाही, मुराकिबा करते थे, एक बुज़रुग का बयान है के मेरा गुमान है के इन से कोई छोटा गुनाह भी नहीं हुआ होगा, हज़रत ख्वाजा अज़ीज़ देहलवी रहमतुल्लाह अलैह की सब से बड़ी बरकत ये थी, के आप ने सरकार महबूबे इलाही निज़ामुद्दीन औलिया देहलवी रहमतुल्लाह अलैह के ज़ेरे सायए करम में परवरिश पाई थी, आप सरकार महबूबे इलाही निज़ामुद्दीन औलिया देहलवी रहमतुल्लाह अलैह के दस्तर ख्वान के बिछने के वक़्त हाज़िर रहते थे, अगर किसी वक़्त और ख्वाजा मूसा रहमतुल्लाह जो दस्तर ख्वान की दुआ पढ़ाने पर मामूर थे, अगर आप मौजूद न होते, तो हज़रत ख्वाजा अज़ीज़ देहलवी रहमतुल्लाह अलैह दस्तर ख्वान की दुआ पढ़ाते और जब तक आप दुआ पढ़ने में मशगूल रहते, सरकार महबूबे इलाही निज़ामुद्दीन औलिया देहलवी रहमतुल्लाह अलैह रहमत हो रहमत हो, फरमाते रहते,

हज़रत ख्वाजा अज़ीज़ देहलवी रहमतुल्लाह अलैह ने फ़रमाया के एक मर्तबा में क़स्बा खर में अपने भांजे की शादी के लिए गया था, जब में वहां से वापस आ आया तो सब से पहले सरकार महबूबे इलाही निज़ामुद्दीन औलिया देहलवी रहमतुल्लाह अलैह की खिदमत में हाज़िर हुआ, आप ने मेरे ऊपर बहुत शफकत फ़रमाई और पूछा के शादी ठीक ठाक हो गई और सिमा कैसा रहा, आप मुझ से तबस्सुम फरमाकर हालात मालूम करते जाते थे, फिर फ़रमाया अपनी वालिदा से भी मिले? मेने अर्ज़ किया नहीं, में सब से पहले आप की कदम बोसी के लिए हाज़िर हुआ हूँ, फिर इन की कदम बोसी की सआदत हासिल करूंगा, आप ने मेरे लिए दुआए खेर फ़रमाई, और फ़रमाया जाओ इस सआदत को भी हासिल करो, इस वाकिए के चंद रोज़ बाद आप बीमार हो गए, दो तीन दिन बीमार रहे, बिमारी में एक लम्हा भी आप के होंठ तिलावते कुरआन पाक से नहीं रुके, यहाँ तक के इस बिमारी में आप ने वफ़ात पाई।

मज़ार

आप रहमतुल्लाह अलैह का मज़ार मुबारक, के बारे मालूम ना हो सका।

“अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त की उन पर बेशुमार रहमत हो और उन के सदके में हमारी मगफिरत हो”

रेफरेन्स हवाला

रहनुमाए मज़ाराते दिल्ली

Share this post

You cannot copy content of this page